फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mercury drops by seven degrees due to Western Disturbance.

Ambala News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण सात डिग्री गिरा पारा

Fri, 12 Jun 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Jun 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by seven degrees due to Western Disturbance.
अंबाला। हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट के जिलों में वीरवार को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं मौसम में बदलाव के कारण दिन का तापमान 7 डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यमुनानगर में 5.9 मिली मीटर औसत बारिश हुई। कुरुक्षेत्र में 5.5 मिमी और अंबाला में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। करनाल में 1.5 मिमी हल्की बारिश दर्ज हुई। पानीपत और सोनीपत में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण जीटी बेल्ट के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

अंबाला में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला पानीपत में साप्ताहिक बारिश काफी कम : 5 जून से 11 जून तक करनाल में सामान्य से 8 फीसदी अधिक बारिश (12.8 मिमी) दर्ज हुई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 14 फीसदी कम (10.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पानीपत में 97 फीसदी और अंबाला में 71 फीसदी बारिश की कमी देखी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed