{"_id":"613cf9068ebc3eb620480b45","slug":"merchant-navy-personnel-returned-from-dubai-dies-in-suspicious-condition-ambala-news-knl82898629","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटे मर्चेंट नेवी कर्मी की संदिग्धावस्था में मौत, तीन पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लौटे मर्चेंट नेवी कर्मी की संदिग्धावस्था में मौत, तीन पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से अंबाला लौटे मर्चेंट नेवी कर्मी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। छह सितंबर को उसे छुट्टी के बाद छावनी स्थित अपने घर पहुंचना था। लेकिन परिवार दिनभर इंतजार करता रहा और उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पता लगा कि वह रोटरी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचे परिवार को उसका शव मिला। पूछताछ में परिवार को पता चला कि गांव के तीन युवक उसे बस अड्डे के पास से कार में बिठाकर ले गए थे। उन्होंने ही रंजिशन उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा है। महेशनगर थाने में धारा 304, 328 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया।
बब्याल वासी 51 वर्षीय अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह टूर एंड ट्रेवल का काम करता है। उनका बड़ा बेटा साहिल राणा व छोटा पारस राणा है। वर्ष 2016 से साहिल मर्चेंट नेवी में बोसन के पद पर नौकरी करता था, वर्तमान में वह दुबई में कार्यरत था। वह नौ महीने के बाद ही छुट्टी पर घर आता था। अशोक ने बताया कि साहिल ने उसे फोन पर बताया कि वह 6 सितंबर को छुट्टी लेकर घर पहुंच जाएगा। पूरा परिवार उस दिन उसका इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं आया। उसका फोन बंद आ रहा था। परिवार ने सोचा की शायद चार्ज न होने के कारण फोन बंद हो गया होगा। 7 सितंबर को उन्हीं के गांव के मोंटी राणा ने उनके घर आकर छोटे बेटे पारस को बताया कि साहिल बीमार है और कैंट के रोटरी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद जब अस्पताल पहुंचा तो साहिल की मौत हो चुकी थी। अशोक के अनुसार वह अपने भाई संजीव कुमार, रामपाल के साथ अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि साहिल इससे पहले सिटी के हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती था। अपने स्तर पर की गई पूछताछ में पता चला कि मोंटी राणा, सूरज और जोरा सिंह ने साहिल को दुबई से घर वापस आते समय बब्याल बस स्टैंड से अपनी कार में बिठा लिया था। पुरानी रंजिश के कारण उसे जहरीला पदार्थ या कोई नशा करवाकर इधर-उधर घुमाते रहे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती करवा दिया था ताकि उनपर किसी को शक न हो। सोची समझी साजिश के तहत साहिल को मार दिया है। अशोक ने बताया कि 8 सितंबर को पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने बयान दिए थे कि साहिल की मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। उस समय उनके पास कोई सबूत नहीं थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया था। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। महेशनगर थाना प्रभारी सुरेश दलाल के अनुसार मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। जांच जारी है, जो सच्चाई सामने आएगी, उसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।