फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Member of Bhupi gang is saying Chola, I want water to spend...

भूप्पी गैंग का सदस्य छोला बोल रहा हूं, खर्चा पानी चाहिए...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Member of Bhupi gang is saying Chola, I want water to spend...
अंबाला सिटी। सर्राफा कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सर्राफा कारोबारी गुलशन ने बताया कि वीरवार रात 11 बजकर 25 मिनट पर उसके पास एक फोन आया था। फोन कर आरोपी नेे उससे कहा था कि वह भूप्पी गैंग का सदस्य छोला बोल रहा है, उसे खर्चा पानी चाहिए। इससे पहले वह अंबाला शहर के दर्जियां वाला चौक व मानव चौक पर गोलियां भी चला चुका है।
विज्ञापन

इस पर जब उन्होंने रुपये देने से मना किया तो उसके 15 मिनट बाद ही दो आरोपी उसके भाई के घर पहुंच गए और धमकी देने के बाद लौट गए। जिसकेबाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया, जिसे रंगदारी मांगने के लिए कॉल आया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दो आरोपियों काजीवाड़ा निवासी मनीष हांडा उर्फ छोला और विजय कुमार उर्फ प्रिंस निवासी कैथ माजरी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी नंबर तीन के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन

गलती से भाई के घर ही पहुंच गए थे आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपियों को गुलशन के घर जाना था। मगर गुलशन का भाई भी उसी गली में रहता है जिस गली में गुलशन रहता है। यहीं कारण रहा कि आरोपी गलती से उसके भाई चंद्रभूषण के घर पहुंच गए। इस दौरान जब आरोपियों ने पीड़ित कारोबारी का नाम पुकारा तो चंद्रभान ने दरवाजा ही नहीं खोला, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मगर पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed