फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Medical check up of Amarnath pilgrims in OPD, devotees said- a separate panel of doctors should be formed

Ambala News: ओपीडी में अमरनाथ यात्रियों के मेडिकल, भक्त बोले- अलग बने डॉक्टरों का पैनल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Medical check up of Amarnath pilgrims in OPD, devotees said- a separate panel of doctors should be formed
अमरनाथ - फोटो : अमरनाथ
अंबाला। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों में हर वर्ष उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले जत्थे में रवाना के लिए जिलाभर के नागरिक अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन से पहले ही मेडिकल जांच कराने के लिए भक्त उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में भक्तों ने अपना मेडिकल करवाया लेकिन यह मेडिकल भक्तों के साथ-साथ अन्य मरीजों के लिए परेशानी भरा रहा। जिन डॉक्टरों ने भक्तों का स्वास्थ्य जांचना है वो अपनी-अपनी ओपीडी में व्यस्त थे। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ भक्तों के मेडिकल बना रहे थे। घंटों लाइनों में लगने के बाद मेडिकल हुए तो वहीं मरीजों का भी इंतजार में दर्द बढ़ता दिखाई दिया। ऐसे में भक्तों ने भी मांग उठाई कि यात्रा के मेडिकल को लेकर अलग से डॉक्टरों का पैनल तैयार होना चाहिए और सभी एक साथ बैठे ताकि न तो मरीजों को परेशानी हो और न ही भक्तों को घंटों लगे।
विज्ञापन


तीन दिन में 400 करा चुके जांच

पिछले तीन दिन में अंबाला सिटी व कैंट के नागरिक अस्पताल में करीब 400 श्रद्धालु डॉक्टरों से जांच के बाद मेडिकल तैयार करवा चुके हैं। शनिवार को अंबाला छावनी में ही करीब 100 भक्तों ने अपना मेडिकल करवाया। बता दें कि यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का पंजीकरण एक जरूरी प्रक्रिया होती है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होती है। उससे पहले मेडिकल करवा जरूरी होता है। यात्रा में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, जॉइंट पेन, सांस की बीमारी या मिर्गी के दौरे आते हैं वह यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा छह सप्ताह या उससे ज्यादा की गर्भवती भी अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार यात्रा को लेकर उत्साहित

अंबाला कैंट निवासी 51 वर्षीय रेखा रानी ने बताया कि वह यात्रा पर जाने के लिए बेहद उत्साहित है। मेडिकल शुरू होने का पता चलते ही वह अस्पताल पहुंच गई थी। यह उनकी दूसरी यात्रा है।

मेडिकल के लिए अलग से तैयार हो डॉक्टरों का पैनल

नारायणगढ़ निवासी 33 वर्षीय गौरव ने बताया कि वह सुबह 8 बजे ही मेडिकल करवाने के लिए घर से निकल पड़े थे। अस्पताल में आकर पता चला कि 12 बजे मेडिकल होगा। फिर ओपीडी में भी घंटों खड़े रहने के बाद मेडिकल हो गया है। अस्पताल प्रबंधन को मेडिकल के लिए अलग से डॉक्टरों का पैनल तैयार करना चाहिए।

पहले जत्थे में जाने का इंतजार

नारायणगढ़ निवासी 41 वर्षीय राम शरण ने बताया कि अमरनाथ यात्रा का साल की शुरूआत से ही इंतजार था। पहले जत्थे में जाने के लिए वह पंजीकरण से पहले ही मेडिकल तैयार करवाने आए हैं।


पिछली साल ही यात्रा पर जाने के लिए किया तय

साहा निवासी अंजलि चौहान का कहना है कि पिछले साल पहली बार बर्फानी वाले बाबा के दर्शन किए थे। तभी तय कर लिया था कि अगली बार जरूर दर्शन के लिए आना है। इसलिए सबसे पहले मेडिकल करवाने के लिए आए हैं।

वर्जन
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के मेडिकल के लिए डॉक्टरों का पैनल बना हुआ है। रोजाना श्रद्धालु आकर मेडिकल करवा रहे हैं।

डॉ. पूजा पेंटल, कार्यवाहक पीएमओ, अंबाला छावनी, नागरिक अस्पताल।

वर्जन

15 अप्रैल से बैंक में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। उससे पहले भक्त अपना मेडिकल करवा सकते हैं।

अनिल, प्रबंधक, जेएंडके बैंक, अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed