फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MCA will seize three dozen shops

तीन दर्जन दुकानें जब्त करेगा एमसीए

Mon, 28 Jul 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 28 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
MCA will seize three dozen shops
 म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) की सिटी जोन ने तीन दर्जन किराएदारों दुकानदारों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। एमसीए कमिश्नर एवं डीसी अंबाला डाक्टर साकेत कुमार के  निर्देश पर उन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन सभी दुकानदारों को अब नोटिस थमाकर दो दिन में दुकानें खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एमसीए के नोटिस के बाद से जहां इन दुकानदार किराएदारों में जबरदस्त हड़कंप का माहौल है, वहीं इन दुकानदारों को नोटिस में खुद ही दुकानें खाली करने को कह दिया गया है। इसी बात को लेकर जहां किराएदार दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया है, वहीं डीसी अंबाला  इन दुकानदार किराएदारों की मनमर्जी के चलते और ज्यादा राजस्व नुकसान नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन


कई सालों से काबिज हैं दुकानदार
ये तीन दर्जन किराएदार दुकानदार शहर में विभिन्न इलाकों में बनी एमसीए की दुकानों में कई सालों से काबिज है। इन दुकानदारों ने पिछले कुछ सालों से एमसीए में किराया ही जमा करवाना बंद कर दिया है।  दुकानदारों ने बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी उनकी परवाह नहीं की। इस वजह से एमसीए भी जुर्माने पर जुर्माना लगाता रहा और इन दुकानदारों का किराया भी लाखों में पहुंचता रहा। इसी वजह से सरकार को भी किराया न मिलने से खासा राजस्व नुकसान हुआ। इसलिए एमसीए ने अब सख्ती दिखाते हुए इन दुकानदार किराएदारों की दुकानें ही जब्त करने का मूड बना लिया है। शहर में ये दुकानें जगाधरी गेट, मंजी साहिब गुरुद्वारा क्षेत्र, बस अड्डा क्षेत्र, पालीटेक्निक चौक क्षेत्र व पालिका विहार इलाके में मौजूद हैं। इन सभी दुकानदारों को अब दो दिन के भीतर खुद ही अपनी दुकानें छोड़ देनी है, वरना एमसीए इन दुकानों को खुद खाली करवाकर जब्त करेगा। डीसी अंबाला डा. साकेत कुमार के अनुसार एमसीए की दुकानों का किराया न देना, इस तरह की मनमर्जी बिल्कुल सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed