फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MCA Commissioner said , should not pretend cleaning

एमसीए कमिश्नर बोले, सफाई चाहिए दिखावा नहीं

Fri, 01 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला आयुक्त दिनेश सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को शहर के चार प्रमुख नालों का निरीक्षण किया और सफाई अमले से त्वरित और नियमित सफाई के आदेश दिए। इस दौरान सफाई में बाधा बन रहे एक अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया गया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने मॉडल टाउन ड्रेन, सेशन कोर्ट ड्रेन, नदी मोहल्ला ड्रेन, जेल ड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान हालांकि अधिकारियों को सफाई कर्मचारी सफाई करते मिले लेकिन नगर निगम आयुक्त उस कार्य ये संतुष्ट नहीं दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह नालों से निकली गंदगी को साथ उठवाएं ताकि बरसात में यह वापस नालों में न चली जाए। उन्होंने कहा कि मानसून सिर पर है इसलिए नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्रमुख नालों की सफाई इस तरह हो जानी चाहिए कि बरसात का पानी तुरंत बाहर तेजी से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अन्य नालों के अलावा घेल ड्रेन व सिंगावाला ड्रेन आदि ड्रेनों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने सफाई अधिकारी को कहा कि नालों की सफाई के नाम पर केवल दिखावा नहीं होना चाहिए बल्कि सही मायने में सफाई करवाई जाए ताकि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या पेश न आए। उन्होंने नालों के साइडों में उगे घास को भी पूरी तरह साफ करवाने के आदेश दिए गए। साथ ही कहा कि पानी निकासी के लिए नालों आदि की सफाई का काम नियमित रूप से करवाया जाए।


नदी मोहल्ला में नालों के ऊपर किए गए अवैध कब्जों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम अधिकारियों ने एक अवैध कब्जे को जेसीबी से तुड़वा दिया जबकि शेष को चेतावनी देकर स्वयं अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर ननि इन कब्जों को हटवा देगी और उसका खर्चा संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed