{"_id":"685c587038a958589d0f27d0","slug":"mayor-said-bluntly-in-municipal-corporation-meeting-flood-happened-officers-are-responsible-ambala-news-c-36-1-ame1006-145035-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर निगम बैठक में मेयर की दो टूक, बाढ़ आई अफसर जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर निगम बैठक में मेयर की दो टूक, बाढ़ आई अफसर जिम्मेदार
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए नगर निगम अधिकारी व मेयर सैलजा सचदेवा। स्वय
अंबाला सिटी। बाढ़ बचाव कार्याें के लिए नगर निगम की बैठक में मेयर सैलजा सचदेवा ने अधिकारियों को दो दिन में सफाई के कार्य की रिपोर्ट मांगी है। मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि अधिकारी काम तो कर रहे हैं मगर तीव्रता के स्तर पर नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर शहर में बाढ़ आई तो इसके लिए पूरी तरह से अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को 13 जगहों को लेकर सफाई दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए थे। मगर यहां पर नाममात्र ही सफाई हुई है। मेयर ने कहा कि इन 13 जगहों में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु महावीर पार्क का है। आए दिन तालाब का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर बारिश लगातार जारी रही तो इस कारण शहर का काफी बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।
तालाब से पानी निकालने के लिए कहा गया था। जिससे तालाब में अतिरिक्त पानी को भरा जा सके। इसके बाद भी पानी की निकासी नहीं हुई है। इस तालाब से सात से आठ फुट तक पानी की निकासी होनी चाहिए। मगर इसका स्तर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी लिखकर दें कि महावीर पार्क भरा रहने से पानी निकासी में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर रही चर्चा
बैठक में मेयर ने कहा कि जंडली से लेकर इंको चौक तक के दोनों तरफ के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। इसके साथ ही सेंटर जेल से लेकर जगाधरी गेट तक के नाले, मानव चौक के पास स्थित शक्ति नगर वाली पुलिया में लगे पाइपों को हटाना, बांसों वाला बाजार में नालों की सफाई सहित, सेक्टर नौ में पाइप लाइन जोड़ने का अधूरा कार्य, सेक्टर सात और आठ के नालों की दीवारों को ऊंचा उठाना। बलदेव नगर में मुख्य मार्ग पर ड्रेन की सफाई और कपड़ा मार्केट के पुराने नाले को खोलने सहित 13 मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अधिकारी कर रहे सिर्फ खानापूर्ति
बुधवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित शहर के मुख्य नालों का निरीक्षण किया था। मगर इसमें मेयर को नहीं बुलाया गया था। इस पर मेयर ने कहा कि विभाग सिर्फ खानापूर्ति का कार्य कर रहा है। मगर सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।