{"_id":"6883deca24995a4c010c3836","slug":"mayor-inspected-the-patvi-plant-ambala-news-c-36-1-amb1003-146715-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मेयर ने पटवी प्लांट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मेयर ने पटवी प्लांट का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पटवी प्लांट के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड को चेक करते हुए मेयर सैलजा सचदेवा व मनोनीत पार्षद संदी
अंबाला सिटी। शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरती हुई रैंकिंग को लेकर मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने पटवी गांव में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने प्लांट के रिकॉर्ड का गहन निरीक्षण किया।
प्लांट के भीतर चल रही गतिविधियों को बारीकी से देखा और कर्मचारियों से बातचीत कर उनके समक्ष आ रही समस्याओं को भी समझा। निरीक्षण के दौरान मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि पटवी प्लांट की स्थिति दयनीय है, यहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत खराब है, जिससे न केवल आम नागरिकों को बल्कि कचरा उठाने वाली गाड़ियों को भी भारी परेशानी होती है।
प्लांट की पहुंच तक सुगमता सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार प्रतिदिन 220 टन कचरा यहां पहुंचता है लेकिन फिर भी शहर के कोनों में गंदगी फैली हुई है जो यह दर्शाता है कि या तो आंकड़े सही नहीं हैं या फिर सिस्टम में कहीं न कहीं गंभीर खामी है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि यदि प्रतिदिन 220 टन कचरा प्लांट में पहुंच रहा है और शहर से लगभग 200 टन कचरा उठाया जा रहा है, तो फिर सवाल उठता है कि शहर में कूड़े के ढेर क्यों हैं। संवाद