फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mathematics is part of our daily life: Sushil

गणित हमारे दैनिक जीवन में शामिल : सुशील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mathematics is part of our daily life: Sushil
राजकीय स्कूलों में छात्राओं ने लगाई ग​​​​णित विषय की मेहंदी। विभाग
अंबाला सिटी। जिले के सभी स्कूलों में दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह को राष्ट्रीय गणित सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है। गणित सप्ताह को लेकर विद्यार्थी काफी रुचि ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी विद्यालयों में गणित लैब, गणित ज्ञान क्लब के गठन एवं प्रति सप्ताह की गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने बारे, पज़ल कॉर्नर बनाने को लेकर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिए और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को चिह्नित करने के लिए 2012 से हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह सप्ताह 27 दिसंबर तक चलेगा। गणित हमारे दैनिक जीवन में शामिल है और मनुष्य की जिज्ञासा और आवश्यकता के साथ-साथ विकसित हुआ है।
विज्ञापन

साथ ही यह तार्किक सोच विकसित करने में भी मदद करता है। उन्होंने बताया कि गणित सप्ताह को मनाने में सभी बच्चे विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। कहीं गणित क्विज तो कहीं गणित प्रदर्शनी करवाई जा रही है। यही नहीं विद्यालयों में गणितज्ञ की जीवनी पर आधारित फिल्म भी बच्चों को दिखाई जा रही है और बच्चों ने गणित विषय की मेंहदी भी हाथों पर लगाई। इसके साथ ही अन्य गतिविधि भी करवाई जा रही हैं।

राजकीय स्कूलों में छात्राओं ने लगाई गणित विषय की मेहंदी। विभाग

राजकीय स्कूलों में छात्राओं ने लगाई गणित विषय की मेहंदी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed