{"_id":"6740dd5d42ac91ebec0c89f4","slug":"mata-gujjar-kaur-jis-birth-centenary-celebrated-with-devotion-ambala-news-c-36-1-amb1001-133190-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रद्धा से मनाई माता गुजर कौर जी की जन्म शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रद्धा से मनाई माता गुजर कौर जी की जन्म शताब्दी
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में माता गुजर कौर जी के जीवन पर आधारित बाणी का गायन करते कीर्तनी जत
अंबाला। साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नानका गांव में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी द्वारा माता गुजर कौर जी का 400 वां जन्म शताब्दी समारोह श्रद्धाभाव से मनाया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब पातशाही दसवीं में करवाए गए महान गुरमत समागम में जहां धर्म के मुख्य प्रचारक भाई रणजीत सिंह ने माता गुजर कौर जी के जीवन प्रसंग से संगत को जोड़ा, वहीं श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई अरविंदर सिंह नूर ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
भाई अरविंदर सिंह ने कीर्तन करते हुए नानक धन-धन-धन जन आए तो परवान, जिन के चोले रतड़े प्यार कंत तिना कै पास, धन-धन पिता, धन-धन कुल, धन-धन सौ जननी, जिन गुरु जनया माय और राजान राज पानान भान, देवान देव उपमा महान शब्दों का गायन करके संगत को नाम सिमरण करवाया।
विज्ञापन
इसके साथ ही गुरुद्वारा श्री दादू साहिब के हजूरी रागी भाई गुरसेव सिंह रंगीला ने चरण कवल प्रभ कै नित्त तिआवों. व तिन धन जनेंदी माओ आए सफल से शब्द कीर्तन संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब के हजूरी रागी भाई अमृत सिंह ने भी अपनी सुरीली आवाज में शब्द गायन से वाहेगुरु नाम का जाप करवाया, जबकि विश्व प्रसिद्ध ढाडी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा ने भी अपनी ढाडी वारों से माता गुजर कौर के जीवन प्रसंगों को संगत के समक्ष रखा।
इस दौरान दस्तार सिखलाई कैंप भी लगाया गया। इसमें बच्चों को दस्तार सजाने के गुर सिखाए गए। इसके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में संगत के स्वास्थ्य की जांच की गई। समागम में हरियाणा कमेटी के अधीन चल रहे श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के विद्यार्थियों ने जन्म मुबारक मां गुजरी पर आधारित कविता का सुंदर उच्चारण किया। वहीं इसी कॉलेज की शिक्षिका प्रो. प्रवीण कौर ने मेरा नाम मां गुजरी कविता सुनाकर गुरु महिमा का गुणगान किया।
लखनौर साहिब में भी कमेटी चलाएगी स्कूल
महान गुरमत समागम में संगत के दर्शन करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने सबसे पहले माता गुजर कौर के जन्म शताब्दी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक गांव में हरियाणा कमेटी द्वारा एक स्कूल स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि माता गुजर कौर का जीवन प्रेरणादायक है और हम सब को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।
माता गुजर कौर की शिक्षाओं करें आत्मसात
हरियाणा कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने माता गुजर कौर को नमन करते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान संगत से किया। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने बच्चों को अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने, शस्त्र विद्या सीखने और देश व कौम सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए।