फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mass marriage of needy daughters is a sacred event: Vij

जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह एक पावन आयोजन : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of needy daughters is a sacred event: Vij
अंबाला छावनी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सम्मानित कर
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह एक पावन आयोजन है और ऐसे प्रयास की समाज को जरूरत है। विज रविवार को टिंबर मार्केट स्थित श्री दिगंबर जैन अहिंसा बैजनाथ धर्मशाला में जरूरतमंद परिवारों की 11 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से प्रत्येक बेटी को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन जैन फैलोशिप क्लब सोसायटी की ओर से किया गया था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फैलोशिप क्लब द्वारा लड़कियों का विवाह कराकर बहुत बड़ा काम किया गया है। विवाह में बेटियों को जो आवश्यक सामान था, वो दिया गया है। उन्होंने कहा यह अच्छा प्रयास है जोकि आगे भी चलता रहना चाहिए, जितनी क्षमता हो जितनी ताकत हो समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा समाज कल्याण क्षेत्र में जैन फैलोशिप क्लब की हमेशा रुचि व योगदान रहा है। उन्होंने दाम्पत्य जीवन की शुरूआत कर रहे सभी जोड़ों को बधाई दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष साहिल जैन के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed