फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Martyrdom Day celebrated as Chetna March

Ambala News: चेतना मार्च के रूप में मना शहीदी दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day celebrated as Chetna March
पंजोखरा साहिब के खालसा कॉलेज में शहीदी दिवस को चेतना मार्च के रूप में मनाया गया। कॉलेज
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में गुरु गोबिंद सिंह की माता गुजरी, दो बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह का शहीदी दिवस चेतना मार्च के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रोफेसर प्रवीण कौर और जगजोत कौर की अगवाई में हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने शबद गायन करते हुए संगतों को निहाल किया और कुछ विद्यार्थियों ने इस याद को समर्पित स्लोगन गाए। चेतना मार्च के उपरांत कॉलेज के प्रांगण में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों की तरफ से चौपाई साहिब का पाठ और आनंद साहिब का पाठ किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरुजी के पूरे परिवार ने धर्म की रक्षा और देश की एकता अखंडता की खातिर अपने प्राणों का बलिदान देकर समाज को प्रेरणा दी है। प्रोफेसर प्रवीण कौर ने भी शहीदी दिवस को लेकर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रामकुमार सैनी ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों की और उनके साहस बलिदान की गाथा सुनाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीना कौशिक, प्रोफेसर मनीषा मान, प्रोफेसर प्रेमलता, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, प्रो. गुरसिमरन कौर, प्रो. रमनदीप सिंह, प्रो. जगजोत कौर, प्रो. रमन, प्रो. सिमरनजीत, प्रो. सिमरनजीत कौर, प्रो. बबीता और प्रो. कमलप्रीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed