फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman who came to the police station for settlement, assaulted

Ambala News: समझौते के लिए थाने आई विवाहिता से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman who came to the police station for settlement, assaulted
अंबाला। दहेज प्रताड़ना के मामले में बयान देने आई विवाहिता के साथ ससुरालियों ने महेश नगर थाने में ही मारपीट की। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि जिस समय ससुराली थाने में आए उस समय कमरे में कोई नहीं था। ऐसे में उन्होंने आते ही गालीगलौज करते हुए विवाहिता को पीट दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने उसे लात मारी और ननद और सास ने भी उसे पीटा। इस पर वह चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे तैसे रोका और मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि इस मारपीट पर चोट भी लगी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर सास, ससुर, ननद के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पहले दी थी यह शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के वीटा मिल्क बार की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया उसकी शादी जुलाई 2023 को बब्याल के रहने वाले राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। बीती तीन जनवरी को के पति राजू, ससुर चमतौरी, सास निर्मला, ननद ललिता ने लक्ष्मी के साथ मारपीट की थी। जिसमें उसे चोटें भी आई थी। पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी दौरान ससुराल पक्ष ने भी लक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के लिए बुलाया था थाने
बताया जाता है कि वीरवार को पति राजू ने लक्ष्मी से माफी मांग ली थी। इसके बाद समझौते के लिए पुलिस ने शुक्रवार को विवाहिता को थाने में बुलाया था। विवाहिता अपनी भाभी और उसके चार साल के बेटे के साथ महेश नगर थाना पहुंची थी। इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष भी वहां आ पहुंचा और उसके साथ गालीगलौज कर दी। वहीं उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन----------

दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। जैसे ही दूसरा पक्ष थाने में पहुंचा वैसे ही दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत किया और ससुरालपक्ष की दो महिलाओं सहित तीन पर मामला दर्ज किया।

-जगदीश, प्रभारी, महेश नगर थाना

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed