फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman was beaten up for not fulfilling the demand of the car

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman was beaten up for not fulfilling the demand of the car
बराड़ा। बराड़ा निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे कार की मांग करता था जो वह पूरी नही कर पाए। इसके चलते ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में विवाहिता सोनिया निवासी बराड़ा ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर को अजय निवासी धूलकोट के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसकी सास व पति दहेज में मिली मोटरसाइकिल के बदले कार लाने का दबाव बनाने लगे। कार न लाने पर उससे झगड़ा व मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसका मोबाइल फोन भी छिन लिया। उसका पति नशा कर उसे पीटता है और स्वयं को भी चोट मार लेता है। विवाहिता ने जून 2021 में सारी बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद उसके माता-पिता उसे अपने घर ले गए। ससुराल वाले घर पहुंचे व समझौता कर उसको वापस ले आए।
विज्ञापन

ऐसा कई बार हुआ। शिकायत के अनुसार 10 अप्रैल को आरोपी पति, सास, ससुर ने विवाहिता को डिजायर कार लाने की मांग की। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके गले में चुनरी डाल दी व पिटाई करने लगे। घर आए आरोपी पति के नाना ने उसे बचाया। इसके बाद उसके माता-पिता उसे घर आकर अपने साथ ले गए। विवाहिता की शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed