{"_id":"6ab041b6e10c2342c5070b0a","slug":"married-woman-found-dead-in-room-family-accuses-husband-of-harassment-ambala-news-c-36-1-amb1001-169922-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कमरे में मृत मिली विवाहिता, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कमरे में मृत मिली विवाहिता, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Mon, 21 Sep 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बेटी की मौत के बाद विलाप करतीं मां व अन्य परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बोह गांव में शनिवार रात एक समारोह से लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय विवाहिता पूनम की मौत हो गई। तड़के करीब 2:30 बजे पूनम का शव कमरे में मिला। सूचना मिलते ही महेशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पूनम के मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति गुरदास समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि, पूनम की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूनम की मां कृष्णा देवी के अनुसार, बाबैन के संगारनी गांव निवास पूनम की शादी छह साल पहले बोह निवासी गुरदास के साथ हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी मां के अनुसार, गुरदास दिहाड़ी-मजदूरी करता है और शादी के बाद से ही पूनम को दहेज के लिए तंग और प्रताड़ित करता आ रहा था। वह अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। पूनम ने आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुछ दिन पहले ही एक निजी स्कूल में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
-- -- -
समारोह से लौटने के बाद हुआ विवाद
पूनम के जेठ गुरमुख सिंह ने बताया कि शनिवार रात पूरा परिवार एक समारोह में गया हुआ था और वहां सब कुछ सामान्य था। समारोह से लौटने के बाद देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि तड़के करीब 2:30 बजे भाई गुरदास ने उन्हें आवाज देकर बुलाया। जब वे कमरे में पहुंचे तो पूनम अचेत अवस्था में थी और उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था।
-- -- -
पूनम के परिजनों की शिकायत पर पति गुरदास समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। - देवेंद्र कुमार, प्रभारी महेशनगर थाना, अंबाला।