{"_id":"7bb08d3fc207a31ede62ab2c0c792b69","slug":"married-missing-two-months-recovered-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से लापता विवाहिता बरामद, दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से लापता विवाहिता बरामद, दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने हिमाचल के शिलाई से बरामद किया है। आरोप है कि एक रिश्तेदार उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसे कईं बार बेचा भी गया। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। इसी संबंध में पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया उसके बयान कलमबद्ध करवाए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते 19 अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव से महिला को उसका रिश्तेदार जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद से ही परिजन महिला की तलाश में थे। महिला का आरोप है कि इस रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसे एक व्यक्ति के हाथों बेच भी दिया। इतना ही नहीं कईं बार उसके साथ मारपीट भी की गई। इसी बीच उसने कईं बार भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि इन दो महीनों में कभी उसे सोलन तो कभी शिमला भी ले जाया गया। उधर, पुलिस इस महिला की तलाश में थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र में छापामारी की, जहां से महिला को बरामद किया गया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह के मुताबिक पीड़िता को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। यहां महिला ने अपने बयान 164 सीआरपीसी के तहत कलमबद्ध करवा दिए हैं। पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन