फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Markets are buzzing for Diwali

Ambala News: दीपावली के लिए बाजार गुलजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing for Diwali
अंबाला। आज दीपावली है। सुबह से दोपहर तक बाजारों में भीड़ रहेगी। गुरुवार के लिए दुकानदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। या यूं कहें कि दीपावली पर्व पर सभी बाजार गुलजार हो गए हैं। बुधवार को भी सुबह से शाम तक खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बाजारों में लोग सजावट का सामान, हटड़ी, दीये, मोमबत्ती, कैलेंडर, मिठाई, प्लास्टिक के फूल, गेंदा के फूल, ड्राई फ्रूट और पटाखों की खरीदारी करते नजर आए। इसके साथ ही चांदी की मूर्ति, गणेश जी चरण पादुकाएं खरीदते नजर आए। बाजारों में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, शाम को छावनी के बजाजा बाजार, चौड़ा बाजार, सदर बाजार, सौदागर बाजार, बर्तन बाजार, कसेरा बाजार, हलवाई बाजार, पुरानी सब्जी मंडी में लाइट से जगमग रहे।
विज्ञापन

30 से 350 तक बिक रही हटड़ी
दुकानदार विक्की ने बताया कि उनके पास 20 से 40 रुपये में फैंसी दीये, रंगीन दीये 50 रुपये में, मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति 50 रुपये से लेकर 250 रुपये में लोग खरीद रहे हैं, वहीं लक्ष्मी और गणेश जी की हटड़ी 30 रुपये से लेकर 350 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर फूलों की मांग भी बढ़ी
दुकानदार दिनेश ने बताया कि दीपावली पर फूलों की मांग बढ़ गई है। कमल का फूल 100 रुपये में मिल रहा है। वहीं, गेंदे के फूल के हार 20 से लेकर 60 रुपये में उपलब्ध है। गुलाब के फूल का हार 50 रुपये में मिल रहा है।
प्लास्टिक के फूल और बेलों की भी मांग

पुरानी सब्जी मंडी में दुकानदार नैतिक ने बताया कि उनके पास प्लास्टिक के आर्टिफिशयल फूल और सजावट का सामान, रोज बंच 200 से लेकर 600 रुपये में मिल रहा है। वहीं, फ्लोटिंग कमल 100 रुपये में उपलब्ध है। फूलों के बुके 150 रुपये, पत्तियां 50 रुपये, स्टिक 15 रुपये में एक पीस, पतली स्टिक 50 रुपये में एक पीस के साथ अन्य सजावट का सामान की लोग खरीदारी कर रहे हैं।
ड्राई फ्रूट

छावनी के सौदागर बाजार, सदर बाजार, गुड़ बाजार, दाल बाजार व अन्य बाजारों में लोग दीपावली के लिए ड्राई फ्रूट की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार अजय ने बताया कि कई लोग ऑनलाइन ड्राई फ्रूट मंगवा रहे हैं। इस वजह से कुछ दुकानों पर ग्राहक कम नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्केट में काजू 1 हजार रुपये किलो, बादाम 720 रुपये किलोग्राम, किशमिश 300 रुपये किलो, छुआरे 300 रुपये किलो, अखरोट की गिरी 1 हजार रुपये किलो, नारियल 250 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा लोग पैकिंग वाले ड्राई फ्रूट भी पसंद कर रहे हैं। पैकिंग वाले ड्राई फ्रूट की कीमत 300 से लेकर 1 हजार रुपये के बीच में है।


गांधी और दशहरा ग्राउंड में पटाखों के स्टाल
छावनी के गांधी मैदान और दशहरा मैदान में 100 के करीब ग्रीन पटाखों के स्टाल लगे हैं। इन स्टाल पर दुकानदार विभिन्न तरह के पटाखे बेच रहे हैं। दुकानदार भीम और अर्जुन ने बताया कि छोटी दीपावली पर लोग पटाखे लेने आ रहे हैं। मुर्गाछाप पटाखे 10 रुपये, बुलेट बम 50 रुपये, फुलझड़ी 40 से लेकर 300 रुपये में पांच पीस, राॅकेट 150 से 200 रुपये, झकरी 50 से 150 रुपये, अनार 80 से 200 रुपये, सुतली बम 80 से 150 रुपये, मटरी अनार 200 रुपये में चार पीस, क्रैकिंग अनार 300 रुपये, सिंगल शॉट 1200 रुपये में दो पीस, मुर्गा छाप लड़ी 400 रुपये, आलू बम 150 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed