फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Many issues including inflation were raised in the Youth Parliament at Jansui School.

Ambala News: जनसुई स्कूल में युवा संसद में उठाए गए महंगाई समेत कई मुद्दे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Many issues including inflation were raised in the Youth Parliament at Jansui School.
जनसुई गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में युवा संसद का आयोजन किया गया। स्कूल
अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जनसुई में युवा संसद का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायट मोहड़ा से सुखविंद्र सिंह आब्जर्वर रहे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका अंशुल, प्रधानमंत्री की भूमिका रिया, विपक्ष के नेता की भूमिका हरमन कौर, गृहमंत्री सर्वजोत, वित्त मंत्री सिमरनजीत कौर, कानून मंत्री की भूमिका राकेश कुमार ने बखूबी निभाई। युवा संसद के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, ओपीएस, शिक्षा व्यवस्था की खामियां, बेरोजगारी के मुद्दे उठाए गए। पंजाब में आई बाढ़ पर हुए नुकसान पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का सशक्त चित्रण किया गया। युवा संसद में शून्य काल, स्थगन प्रस्ताव, विशेषाधिकार हनन मामला और विधेयक पास करने की प्रक्रिया का सुंदर चित्रण किया। युवा संसद कार्यक्रम तैयार करने में राजनीतिक विज्ञान प्राध्यापक राकेश कुमार, अंग्रेजी की प्राध्यापिका मीना सभरवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कैप्टन गज्जन सिहं, गौरसियां गांव सरपंच अमित कुमार, पूर्व सरपंच कैप्टन प्रीतम सिंह, सतविंद्र सिंह मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य यशोवर्धन शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed