फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mansun-rean

रात को पहुंचा मानसून, बरसे मेघ, मिली राहत

Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
mansun-rean
बा‌िररिश्‍ा
अंबाला कैंट। पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार रात को राहत मिली, जब आसमान से राहत बरसी। मानसून ने दस्तक दे दी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं ने जहां राहत दी, वहीं किसान भी इस बारिश से खुश हुए। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून सक्रिय है और बारिश होंगी। अंबाला में पड़ रही गर्मी के कारण लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे नमी और उमस बढ़ गई, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। उधर, मौसम विभाग भी कुछ दिनों से राहत की उम्मीद जता रहा था, लेकिन बूंदाबांदी ही हो पाई। शुक्रवार रात को ही आसमान में बादल छाए और हल्की ठंडी हवाएं चलती रही है। लेकिन रात करीब पौने दस बजे अचानक ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन

इस बारिश ने लोगों को राहत दी और लोग भी सड़कों पर उतर आए और बारिश का लुत्फ लेते रहे। इस दौरान बाइक पर सवार युवकों ने भी बारिश में जमकर मस्ती की। झमाझम बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज गई गई, जबकि बताया जा रहा है कि शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी की तरह है। धान की रोपाई शुरू हो चुकी है और किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसान अमरजीत सिंह, करनैल सिंह, हाकम सिंह, अच्छर सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, चरण सिंह का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बारिश काफी बेहतर है। कई किसानों ने रोपाई शुरू कर दी है, जबकि कुछ अभी इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही सूरतों में यह बारिश फसल के लिए लाभदायक है।

सफाई के इंतजाम अधूरे, मानसून शुरू
अंबाला में मानसून को देखते प्रशासन द्वारा शुरू किए गए अभियान पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अधिकारियों ने भी दौरे का अभियान को तेज करने नालों की सफाई पोकलेन मशीनों से करवाने के निर्देश भी दिए, लेकिन अभी भी नालों की पूरी तरह से सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब लोगों को भी डर  सता रहा है कि कहीं फिर से बाढ़ जैसे हालात न बन जाएं। उद्घाटन से पहले शो पर बरसा पानी अंबाला कैंट के गांधी मैदान में मैजिक शो को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
लेकिन शुक्रवार को आई झमाझम बारिश में शो की तैयारियों पर काफी असर पड़ा है। यह मैजिक शो तीन जुलाई को शुरू होना है, लेकिन बारिश के कारण अब मैदान में कीचड़ जमा हो गया है, जिसके चलते आयोजकों की परेशानियां बढ़ गईं हैं।

यह कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान बारिश भी राहत देगी, जबकि हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed