फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manmohan Singh had raised a roar from Gandhi Maidan

Ambala News: गांधी मैदान से मनमोहन सिंह ने भरी थी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh had raised a roar from Gandhi Maidan
अंबाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु ने अंबाला में उनके प्रशंसकों से मायूसी छाई दिखाई दी। अंबाला में कांग्रेस के उदय में मनमोहन सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। अंबाला में मनमोहन सिंह आए थे और कांग्रेस की झोली में सभी सीटें भी उनके प्रभाव से मिली थी। ऐसे में उनके देहांत के समाचार पर कांग्रेसियों में भी शोक की लहर दिखी। अंबाला में कांग्रेस नेता व पूर्व प्रत्याशी परविंदर सिंह परी व नगर परिषद के पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि अंबाला में कांग्रेस को मजबूत करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। वह वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में अंबाला के गांधी मैदान में आए थे। 31 जनवरी को छावनी के गांधी मैदान में अंबाला जिला के सभी प्रत्याशियों के लिए जनसभा रखी गई थी। इस जनसभा के केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही थे। जनसभा में सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। जिसमें अंबाला शहर के विनोद शर्मा, अंबाला कैंट देवेंन्द्र कुमार बंसल, नारायणगढ़ से राम किशन तो मुलाना से फूलचंद मुलाना शामिल रहे। यह सभी नेता मंच पर थे। मनमोहन सिंह मंच पर आए तो उनके लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह था। उनकी बातों पर लोगों को इतना भरोसा था कि फरवरी 2004 में चुनाव परिणाम आए तो अंबाला जिला की चारों विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी। यही कारण है कि अब उनके जाने के बाद अंबाला के कांग्रेसियों में काफी दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed