फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man who killed wife for dowry was sent to jail

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Man who killed wife for dowry was sent to jail
नारायणगढ़। दहेज के लिए गर्भवती की हत्या करने के मामले में आरोपी पति मुनीर को जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी मुनीर के पुलिस रिमांड के दौरान उसके घर से मृतका के दहेज का सामान मायके वालों को दिला दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में थाना रायपुररानी जिला पंचकूला के गांव सुल्तानपुर के नायब अली ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत दी थी। उसके अनुसार उसकी बेटी की शादी फरवरी 2021 को गांव गुज्जर माजरा गदौली के मुनीर के साथ हुई थी। उसने अपनी हैसियत से अधिक दहेज में सामान दिया था। नायब अली के अनुसार शादी के बाद से ही उसकी बेटी की सास व पति दहेज अधिक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। बार-बार उसे अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करते थे। नायब अली ने कहा कि गत दिनों उसके रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है और वे उसे दफनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तभी पुलिस को सूचित किया और परिजनों के साथ गांव गुज्जर माजरा गदौली में गया। वहां उसने देखा कि उसकी बेटी का शव लाल कपड़े में लिपटा पड़ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। नायब अली के अनुसार उसकी बेटी 6-7 माह से गर्भवती थी। उसकी हत्या उसके पति मुनीर व उसकी सास ने की है। पुलिस ने नायब अली के बयान के आधार पर मृतका के पति मुनीर व मृतका की सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed