फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muskan won in Carrom, and Raunak won in Table Tennis.

Ambala News: कैरम में मुस्कान, टीटी में रौनक जीते

Tue, 01 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 01 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Muskan won in Carrom, and Raunak won in Table Tennis.
एमडीएसडी कॉलेज में विजेता प्रतिभागी। कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एमडीएसडी कॉलेज के स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कैरम बोर्ड और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कैरम छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की मुस्कान ने स्वर्ण, बीए द्वितीय वर्ष की खुशी ने रजत और बीए तृतीय वर्ष की गौरा ने कांस्य पदक जीता।छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के सुनील ने स्वर्ण, स्वयम ने रजत और शिवम ने कांस्य पदक हासिल किया।
टेबल टेनिस छात्र वर्ग में बीकॉम प्रथम वर्ष के रौनक ने स्वर्ण, जबकि बीकॉम तृतीय वर्ष के विक्की और बीकॉम प्रथम वर्ष के सत्यम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्राचार्या डॉ. पूजा अरोड़ा ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब की कन्वीनर डॉ. जसप्रीत कौर ने कहा कि कॉलेज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर धनंजय का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed