{"_id":"6acc02076ebb36d4890473f7","slug":"man-held-for-duping-man-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-army-job-ambala-news-c-36-1-amb1001-171073-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगने का आरोपी काबू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के करथोली गांव का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। पुलिस ने प्रादेशिक सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान जम्म-कश्मीर के सांबा जिले के करथोली गांव निवासी कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जिले के कोड़वा खुर्द निवासी अवतार सिंह ने 5 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी कुलबीर सिंह ने वर्ष 2021 के दौरान प्रादेशिक सेना में नौकरी लगवाने का लालच देकर उससे 8 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। पैसे लेने के बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से ठगी की गई 8 लाख रुपए की राशि बरामद की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी गहनता से पूछताछ कर रही है कि इस गिरोह में कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं।