फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man attacked with stick, 30 stitches on head

Ambala News: व्यक्ति पर डंडे से हमला, सिर पर 30 टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Man attacked with stick, 30 stitches on head
अंबाला। शाहपुर में हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम कर रहे मालिक पर डंडों से हमला होने का मामला सामने आया है। रंजिश के चलते दुकान में घुसते ही हमलावर ने डंडा मालिक 40 वर्षीय कुलदीप के सिर पर मार दिया। एक के बाद एक कई वार किए। तभी दुकान मालिक के भाई ने बीच-बचाव किया और हमलावर के फरार होने के बाद खून से लथपथ हालत में कुलदीप को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां वह उपचाराधीन है। डॉक्टर ने बताया कि घायल के सिर पर गहरे घाव थे और करीब 30 टांके आए है। इलाका पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। घायल कुलदीप ने बताया कि वह हेयर ड्रेसर का काम करता है। रोजाना की तरह वह वीरवार को अपनी दुकान पर काम कर रहा था कि अचानक गांव के ही एक व्यक्ति ने डंडे से हमला कर दिया। हमला करने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed