फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   man arrested for fraud on the name of job

एयरफोर्स में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा

Sun, 30 Aug 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 30 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

एयरफोर्स में भर्ती करवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 3.64 लाख की धोखाधड़ी हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न तो आरोपी व्यक्ति ने उनके पैसे लौटाए और न ही एयरफोर्स में भर्ती करवाया गया। पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोहन लाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस डीसीपी अर्बन सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गांव बालचपुर यमुनानगर ने पुलिस थाना पड़ाव को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2015 में सोहन लाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला कैथल ने उससे एयरफोर्स में भर्ती करवाने के लिए 3 लाख 64 हजार रुपये लिए थे। लेकिन ना तो आरोपी ने एयरफोर्स में भर्ती कराया और न ही उसके रुपये लौटाए।

शिकायत के अनुसार आरोपी से रुपये लेने के लिए कई बार बातचीत की, मगर आरोपी ने उनके रुपये नहीं दिए। इसके बाद इस संबंध में पुलिस थाना पड़ाव में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी सोहन लाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला कैथल को बस स्टैंड पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed