{"_id":"65ea271904028834bf064794","slug":"mamta-again-felt-ashamed-mutilated-body-of-newborn-found-in-front-of-vigilance-office-ambala-news-c-36-1-ame1006-119496-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिर ममता हुई शर्मसार, विजिलेंस कार्यालय के समक्ष मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिर ममता हुई शर्मसार, विजिलेंस कार्यालय के समक्ष मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
अंबाला सिटी। परशुराम कॉलोनी के नजदीक बुधवार की देर शाम को एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और नवजात की शिनाख्त में जुटी हुई है। दूसरी ओर इसे लेकर लोगों में चरचा रही कि आखिर किस महिला ने कलेजे को टुकड़े को इस तरह अपने से अलग किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें सूचना मिली कि एक बच्चे का शव विजिलेंस कार्यालय अंबाला के पीछे पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे देखना भी मुश्किल हो गया था। नवजात के सिर के पीछे के भाग से मांस गायब था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर 72 घंटों के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। विदित हो कि अंबाला में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अंबाला छावनी, शहर और नारायणगढ़ में भी चार स्थानों पर नवजात बच्चों के शव मिल चुके हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
केस एक
बीती 11 जनवरी को अंबाला छावनी टांगरी नदी पुल के नीचे कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिला था।नवजात के शव की नाल कटी हुई थी। उसके पास ही एक कैंची और अस्पताल का कपड़ा भी पड़ा मिला था लेकिन दो महीने बाद भी शव को वहां पर फेंकने वाले का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
केस दो
बीते 18 अगस्त को भी अंबाला छावनी के गवर्नमेंट कॉलेज के पास नाले में एक नवजात बच्ची का शव मिला था। नवजात बच्ची की नाल भी नहीं कटी थी। बच्ची के शव को एक कुत्ता बाहर लेकर आया। तब आसपास के दुकानदारों ने कुत्ते से शव को छुड़वाते हुए पुलिस को इसके बारे में सूचना दी थी।
केस तीन
पांच महीने पहले अंबाला छावनी के डीआरएम कार्यालय से रेलवे कॉलोनी रोड पर रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने शव को देखा था और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया।
केस चार
तीन माह पहले नारायणगढ़ के कालाआम्ब क्षेत्र में भी एक नवजात का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। शव को कुत्ते नोच रहे थे। इसके बाद स्थानीय निवासी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था पर अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
लिंगानुपात की यह है स्थिति
अंबाला में लिंगानुपात की बात करें तो हालात अधिक अच्छे नहीं है। इस वर्ष कुछ स्थिति सुधरी जरूर है मगर पीछे भी कई बार अंबाला के लिंगानुपात ने विभाग की चिंता बढ़ाई है। वर्ष 2023 में जिला अंबाला में 1000 लड़कों पर 919 लड़कियां थीं। वहीं इस वर्ष की शुरुआत में यह आंकड़ा 953 दर्ज किया गया था।