फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Main wall of Subhash Park covered with advertisements, beauty eclipsed

Ambala News: विज्ञापनों से अटी सुभाष पार्क की मुख्य दीवार, सुंदरता पर ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Main wall of Subhash Park covered with advertisements, beauty eclipsed
अंबाला। अपने मुनाफे के लिए विज्ञापनदाताओं ने करोड़ों रुपये की लागत से बने सुभाष पार्क की सुंदरता पर दाग लगा दिया है। पार्क की मुख्य दीवार विज्ञापनों से अटी पड़ी है और नित नया विज्ञापन इस दीवार की शोभा बढ़ा रहा होता है। हैरानी की बात है कि यहां 24 घंटे चौकीदार और सुरक्षा के लिए प्रहरी भी तैनात होते हैं, लेकिन विज्ञापनदाताओं को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। मौजूदा समय में 50 से अधिक विज्ञापनों के बैनर और पोस्टर इस दीवार पर चस्पा किए हुए हैं। लेकिन इन विज्ञापनों को लगाने की अनुमति किसी के पास भी नहीं है। वहीं नप अधिकारियों के संज्ञान में भी यह मामला नहीं है कि कोई सुभाष पार्क की दीवार पर दाग लगा रहा है। हालांकि कुछ समय पहले विभाग ने पार्क की मुख्य दीवार पर लगे विज्ञापनदाताओं को नोटिस भी जारी किए थे और उन्होंने माफी मांगकर और पांच से 10 हजार रुपये जुर्माना भरकर अपनी जान छुड़वाई थी। लेकिन नप की कार्यवाही का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है और लोगों ने पार्क की दीवार को ही अपने विज्ञापन का केंद्र बना लिया है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो यह दीवार कम और विज्ञापन की एक अलग से नजर पेश करेगी। वहीं पार्क आने वाले प्रबुद्ध लोगों सुरजीत सैनी, राजिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, मनोज कुमार आदि ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण किया गया है ताकि सुबह-शाम यहां होकर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा जा सके और हरे-भरे वातावरण में सैर की जा सके। लेकिन यहां भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और अपने काम-धंधे को चमकाने के लिए पार्क की दीवारों का गंदा करने पर तुले हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर परिषद को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि फिर कोई दोबारा पार्क की दीवारों को गंदा करने की हिम्मत न कर सके।
विज्ञापन

-----------------
सुभाष पार्क अंबाला छावनी का सबसे बड़ा और सुंदर पार्क है। अगर कोई इसकी सुंदरता खराब कर रहा है और मुख्य दीवार पर पोस्टर चस्पा रहा है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed