{"_id":"66f87e7c216a639536079af4","slug":"main-accused-of-murder-in-hospital-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-130406-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अस्पताल में हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अस्पताल में हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में 25 सितंबर की रात को हुई अमरीक सिंह की हत्या मामले में सीआईए-2 की टीम ने चार दिन बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
इनकी पहचान मुख्य आरोपी अवतार उर्फ तारी व उसके रिश्तेदार जश्नदीप उर्फ जस्सू के रूप में हुई है। आरोपियों ने हत्या के बाद अपना फोन बंद कर दिया था। बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने अंबाला कैंट से ही आरोपियों को काबू किया। सीआईए-2 प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
वारदात में शामिल चाकू बरामद किया जाएगा। इस मामले में अंबाला कैंट पुलिस ने मृतक अमरीक सिंह की पत्नी सुमन की शिकायत पर अवतार उर्फ तारी, जस्सू, मोनू, दल्ली, अल्ला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरअसल, शाहपुर गांव निवासी अमरीक सिंह का गांव में ही पुरानी रंजिश के चलते 25 सितंबर को झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
हमलावरों की ओर से किए पथराव में अमरीक चोटिल हो गया था। पत्नी को संग लेकर अमरीक पहले पड़ाव थाने पहुंचा था, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया था। इमरजेंसी में अमरीक अभी मेडिकल ही करवाने की तैयार कर रहा था कि बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। चंडीगढ़ अस्पताल जाते हुए अमरीक ने दम तोड़ दिया था।