{"_id":"62cb2c41e430dc1b8b14e01f","slug":"mahindra-pal-s-head-was-again-decorated-with-the-crown-of-the-prince-ambala-news-knl1142359122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्र पाल के सिर फिर सजा प्रधानी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिंद्र पाल के सिर फिर सजा प्रधानी का ताज
विज्ञापन
अंबाला। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा लालकुर्ती के प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के लिए त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी ललित जैन की देखरेख में हुआ। इसमें प्रधान महिंद्र पाल, उपप्रधान विद्या सागर गुप्ता, कोषाध्यक्ष जय किशन, महासचिव मनोज कुमार शर्मा और सचिव अरूण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। दोपहर एक बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में 85 वोटरों में से 81 ने अपने-अपने वोट डाले।
बता दें कि प्रधान पद के लिए महिंद्र पाल को 32, नवीन यादव को 31, सुखराज यादव को 18 वोट डली। इसी तरह उपप्रधान पद के लिए विद्या सागर गुप्ता 43, विरेंद्र कुमार को 24, अशोक चांदनी को 14 वोट डली। वहीं, कोषाध्यक्ष के लिए जय किशन को 33, रघुबीर सिंह यादव को 28, संदीप कुमार गर्ग को 20 और महासचिव के लिए मनोज कुमार शर्मा को 35, राजिंद्र अरोड़ा को 28, विनोद कुमार गुप्ता ने 17 वोट हासिल किए। सचिव को अरूण यादव को 53 और संजू कुमार गुप्ता को 28 वोट मिले।
इस बार भाजपा से वार्ड प्रधान और बूथ इंचार्ज ने सभा के चुनाव में दावेदारी ठोकी थी। बूथ इंचार्ज ने ही वार्ड प्रधान को हराकर जीत हासिल की। यही बात लालकुर्ती में चर्चा का विषय रही। निर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया। वे मोहल्ले व बाजार से होकर गुजरे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना में प्रधान सहित पांच पदों के निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। जल्द ही निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बता दें कि महिंद्र पाल पहले भी मंदिर के प्रधान हैं। उन्होंने दोबारा से जीत हासिल की है।