{"_id":"6ac00cfaf2a95898c00d4b2f","slug":"maheshnagar-police-raid-inld-leaders-house-family-members-found-absent-ambala-news-c-36-1-amb1001-170603-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महेशनगर पुलिस की इनेलो नेता के घर दबिश, परिजन मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महेशनगर पुलिस की इनेलो नेता के घर दबिश, परिजन मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
अंबाला छावनी के अजीत नगर में घर के बाहर खड़ी पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अजीत नगर में गली के विवाद को लेकर वार्ड-10 के सदस्य रमन छतवाल और उनके साथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में महेशनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ और जांच में शामिल करने के लिए कच्चा बाजार और अजीत नगर में दबिश दी। हालांकि, दोनों ही ठिकानों पर परिजन अनुपस्थित मिले और मकान बंद पाया गया।
पुलिस ने ओंकार सिंह के घर जांच में शामिल होने का तीसरा नोटिस चस्पाया, जबकि अजीत नगर स्थित राजेश शर्मा के निवास के मुख्य द्वार पर दूसरा नोटिस लगाया गया। महेशनगर थाना प्रभारी विरेंदर ने बताया कि ओंकार सिंह को पुलिस जांच में शामिल होने के लिए पर्याप्त समय और तीन नोटिस दिए जा चुके हैं। तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ। अब अंतिम नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी की दिशा में कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। उधर, अजीत नगर में राजेश शर्मा के घर पर दबिश देने पहुंची पुलिस को वहां भी ताला लगा मिला।
-- -- -
यह था पूरा मामला
अजीत नगर क्षेत्र में गली के विवाद को लेकर वार्ड-10 के सदस्य रमन छतवाल और उनके दोस्त पर हमला कर दिया गया था। रमन छतवाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महेशनगर थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।