फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Made obscene video while calling home, cheated one lakh

Ambala News: घर बुला बनाया अश्लील वीडियो, एक लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Made obscene video while calling home, cheated one lakh
अंबाला। एक महिला और उसके साथियों को साथ लेकर अश्लील वीडियो बनाने और एक लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित विधि चंद ने शिकायत दी कि महिला ने पहले तो फोन कर कहा कि उसका बच्चा बीमार है। फिर दुकान पर सामान खरीदने आई। जब वह झांसे में आकर बीमार बेटे को देखने के लिए गया तो वहां पहले से मौजूद दो-तीन लोगों और महिला ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। जबरन गूगल पे से एक लाख और 1500 की नगदी ली।
नारायणगढ़ के लालपुर गांव निवासी विधि चंद ने बताया कि उसकी हुसैनी रोड पर साईं डेयरी के नाम से दुकान है। उसकी सेक्टर-43 सिविल कोर्ट चंडीगढ़ में उसकी गवाही थी। बताया कि एक सप्ताह पहले एक महिला का फोन आया। महिला ने मिलने की बात कही और फोन काट दिया। उसके बाद फिर 1-2 दिन बाद फिर फोन आया और कहा कि उसका बेटा बीमार है और 1750 रुपये ले लिए। बाद में दुकान पर सामान लेने आई।
विज्ञापन

उसके झांसे में आकर वह बीमार बच्चे को देखने के लिए उसके घर गया तो उसने ऊपर वाले कमरे में बैठने के लिए बोला। इतने में एक अन्य महिला और 2-3 आदमी कमरे में आए और जबरन कपड़े उतारकर उसकी वीडियो बनाते हुए धमकाया और मारपीट करने लगे। बाद में वीडियो डिलीट करने के बदले गूगल पे के जरिये एक लाख रुपये ले लिए और 1500 रुपये की नगदी भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी बाइक भी रख ली। बाद में कहा कि एक लाख रुपये और दो और वीडियो डिलीट कराकर बाइक ले जाओ। पुलिस को बताने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। बाद में दो लड़के उसे एक्टिवा पर घर छोड़ने के लिए आए और रास्ते में जबरन उसे पैसों से ही आदर्श फिलिंग स्टेशन से तेल भी डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed