फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lumpy disease spreading in animals, 37 veterinarians on alert

पशुओं में फैल रहा लंपी रोग, अलर्ट पर 37 पशु चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lumpy disease spreading in animals, 37 veterinarians on alert
अंबाला सिटी। गाय और भैंस में लंपी संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए 37 पशु चिकित्सकों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिले की 60 हजार गायों, दो लाख 23 हजार भैंसों के पशु पालकों से प्रतिदिन के हिसाब से रिपोर्ट लेने के भी कहा गया है, ताकि स्थिति की जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन

पशुओं में फैल रही बीमारी और उसके फैलाव पर नजर रखते हुए पशुओं को उपचार देने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर सैंपल लेकर सिटी लैब में भेजने को कहा है, ताकि बीमारी की गंभीरता का पता चल सके। इसके अलावा अगर किसी गाय की स्थिति खराब है और उसमें लक्षण नहीं आ रहे हैं तो उसके सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि जिन गायों में अभी तक संक्रमण मिला है, उनमें से किसी की मौत नहीं हुई। पशु चिकित्सकों की मानें तो जैसे ही गाय व भैंस में लंपी बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे पहले अन्य गायों व भैंस से अलग करें। उसके बारे में तुरंत पशु चिकित्सक को सूचना दें, ताकि पशु को तुरंत उपचार दें सकें। इसके लक्षणों में शरीर पर बड़ी बड़ी गांठें बनना, तापमान बढ़ना, चारा खाने में दिक्कत आना आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध को गर्म कर करें उसका सेवन
पशु पालक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह संक्रमण गाय से दूध में आ सकता है। जब भी दूध का सेवन करें तो उसको पहले गर्म करें। दूध गर्म करने से संक्रमण खत्म हो जाएगा। इसके लिए स्वयं बचाव रखें और जागरूक रहें।

गाय और भैंसों में लंपी वायरस फैल रहा है। इसके लक्षणों के बारे में पशु पालकों को जानकारी दे दी गई है। जहां भी नया मामला आ रहा है पशु चिकित्सक गोवंश को उपचार दे रहे हैं। साथ ही इस दौरान क्या-क्या बचाव रखना है, इसके लिए पशु पालकों को जागरूक किया जा रहा है।
-प्रेम सिंह, उप निदेशक, पशुपालक विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed