फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Luggage scanners and metal detectors arrive at the airport

Ambala News: एयरपोर्ट के लिए पहुंचे लगेज स्केनर और मेटल डिटेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Luggage scanners and metal detectors arrive at the airport
अंबाला। डोमेस्टिक एयरपोर्ट छावनी में लगेज स्केनर मशीन पहुंच गई है। इस मशीन को स्थापित करने का काम भी शुरू हो गया है। दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा आगामी दो से तीन दिन में विस्फोटक जांच मशीन भी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

मशीनों के लगते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम पुन: सुरक्षा प्रबंधों सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी। अगर सभी कुछ ठीक रहा तो फिर पीडब्ल्यूडी डोमेस्टिक एयरपोर्ट अंबाला छावनी को एयरपोर्ट अथॉरिटी के सुपुर्द कर देगी। इसकी तैयार पहले ही पीडब्ल्यूडी ने पूरी कर ली है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस दस्ता तैनात हो गया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में संचालन
पिछले दिनों हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों के साथ डोमेस्टिक एयरपोर्ट अंबाला छावनी का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने सुंदरता को लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि सुरक्षा के लिए मशीनें जल्द ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगी। इन मशीनों के स्थापित होते ही उड़ान को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया था कि सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी माह में यहां से उड़ानें शुरु कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि डिफेंस से 133 करोड़ रुपये में यहां पर एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए जमीन ली गई थी। इसके अलावा 40 करोड़ रुपये ढांचे के लिए राशि दी गई है। वहीं 16 करोड़ रुपये की लागत से डोमेस्टिक एयरपोर्ट की इमारत तैयार की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed