फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lovely murder: Three more accused arrested

लवली हत्याकांड : तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lovely murder: Three more accused arrested
अंबाला सिटी। डडियाना गांव में हुए लवली हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को दी शिकायत में सात लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए गए थे। जिसमें पुलिस की ओर से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले की जा चुकी थी। सातवां आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने शनिवार शाम को सदर थाना सिटी के समक्ष जमकर बवाल काटा था।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने मानव चौक पर करीब दो घंटे जाम लगाया था। पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला था। इसी मामले में रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गए छह आरोपियों में बलराम, गुलशन, गौतम, रामचंद्र, रामनाथ, रामेश्वर शामिल हैं। मामले में नामजद सातवां आरोपी विकास अस्पताल में उपचाराधीन है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

बीते कुछ दिन पहले डडियाना गांव में दो युवकों पर कुछ लोगों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें लवली की मौत हो गई थी और हन्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया था। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले से की गई थी। रविवार को तीन आरोपियों की ओर गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुनीष कुमार, सदर थाना प्रभारी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed