{"_id":"6783ab916ce0736f0f0d260d","slug":"loss-worth-lakhs-due-to-fire-in-tailor-shop-in-ambala-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में आग: टेलर की दुकान में आग लगने से जला कोट-पैंट और सेरवानी, जायजा लेने पहुंचे मंत्री विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में आग: टेलर की दुकान में आग लगने से जला कोट-पैंट और सेरवानी, जायजा लेने पहुंचे मंत्री विज
Sun, 12 Jan 2025 05:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:16 PM IST
सार
अंबाला में टेलर की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे कोट-पैंट, सेरवानी सहित अन्य सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। घटना के बाद जायजा लेने परिवहन मंत्री अनिल विज भी पहुंचे।
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के अंबाला छावनी के सदर बाजार स्थित निजाम टेलर की दुकान में रविवार अलसुबह 4 बजे आग लग गई। सुबह के समय राहगीरों ने जब दुकान से धुंआ निकलते देखा तो मालिक को सूचित किया। शटर के ताले तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े, कोट, शेरवानी, एसी, सोफे सहित अन्य सामान जल गया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
दुकान मालिक सहारनपुर निवासी राहत ने बताया कि दुकान में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे कपड़े के अलावा ग्राहकों के तैयार कोट, शेरवानी आदि जल गई है। शनिवार को वह रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर गया था। सुबह दुकान के बाहर ही अखबार की दुकान लगती है। जिन्होंने दुकान से धुंआ निकलने की सूचना दी थी। गनीमत यह रही कि आग साथ वाली सर्राफा दुकान तक नहीं फैली।