फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Vamana's idol placed at the entrance; a race to claim political credit.

Ambala News: भगवान वामन द्वार के हिस्से रखे, राजनैतिक श्रेय लेने की होड़

Sat, 19 Sep 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 19 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Lord Vamana's idol placed at the entrance; a race to claim political credit.
अंबाला। ऐतिहासिक भगवान वामन द्वादशी मेले की तैयारियों के बीच कालका चौक पर भगवान वामन के भव्य द्वार के निर्माण को लेकर राजनीति गरमा गई है। नगर निगम की ओर से मेले से पूर्व स्थापित कराए जा रहे इस नए पक्के द्वार का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में होड़ मच गई है।
विज्ञापन

अंबाला का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक वामन द्वादशी मेला इस बार 21 सितंबर से तीन दिवसीय आयोजन के रूप में शुरू होने जा रहा है। शहर को सजाने-संवारने की कड़ी में नगर निगम ने कालका चौक पर पहले बने अस्थाई द्वार को हटाकर नए सिरे से तैयार भगवान वामन द्वारा को स्थापित करने का काम शुक्रवार को शुरू किया।
विज्ञापन

जैसे ही द्वार के भारी हिस्सों को लगाने की खबर मिली, कांग्रेस नेता विनोद धीमान और स्थानीय वार्ड सदस्य मौके पर मिठाइयां लेकर पहुंच गए। कांग्रेसियों का दावा है कि अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने विधानसभा में इस द्वार के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी, जिसके बाद यह कार्य संभव हो पाया है। दूसरी ओर, निर्माण स्थल पर भाजपा नेता भी पहुंचे और द्वार स्थापना का श्रेय लेते हुए जश्न मनाने लगे। मेले के शुभारंभ से पहले ही तैयार हो रहे इस प्रवेश द्वार ने शहरवासियों में उत्साह भरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed