फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Vaman was the incarnation of Lord Vishnu: Rajeshwaranand

भगवान विष्णु के अवतार थे भगवान वामन : राजेश्वरानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Lord Vaman was the incarnation of Lord Vishnu: Rajeshwaranand
कथा सुनाते हुए कथावाचक राजेश्वरानंद महाराज।
अंबाला सिटी। आशा सिंह गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने त्रेतायुग में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में वामन अवतार लिया था।
विज्ञापन

पहले चार अवतार मत्स्य, कच्छप, वाराह और नरसिंह थे। वामन अवतार में उन्होंने राजा बलि से तीन पग जमीन मांग कर धरती की रक्षा की थी। छठवां अवतार भगवान ने परशुराम का लिया। इसके बाद भगवान श्रीराम के रूप में भगवान विष्णु इस धरती पर जन्मे थे। वामन अवतार में भगवान वामन श्री हरि के पहले ऐसे अवतार थे जो मानव रूप में प्रकट हुए थे।
विज्ञापन

उनके पिता वामन ऋषि और माता अदिति थी। वह बौने ब्राह्मण के रूप में जन्मे थे। वामन भगवान को दक्षिण भारत में उपेंद्र के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि वह इंद्र के छोटे भाई थे। भागवत पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने इंद्र का देवलोक में पुन अधिकार स्थापित करने के लिए यह अवतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, देवलोक पर असुर राजा बली ने विजयश्री हासिल कर इसे अपने अधिकार में ले लिया था। राजा बली विरोचन के पुत्र और प्रह्लाद के पौत्र थे। उन्होंने अपने तप और पराक्रम के बल पर देवलोक पर विजयश्री हासिल की थी। राजा बलि महादानी राजा थे, उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता था।

यह बात जब वामन भगवान को पता चली तो वह एक बौने ब्राह्मण के वेश में बली के पास गए और उनसे अपने रहने के लिए तीन पग के बराबर भूमि देने का आग्रह किया। गुरु शुक्राचार्य के चेताने के बावजूद बली ने वामन को वचन दे डाला। इस तरह भगवान ने दो पग में धरती, आकाश नाम लिया, चौथा पग उन्होंने राजा बलि के सिर पर रखा था। जिसके बाद से राजा बलि को मोक्ष प्राप्त हुआ।

कथा सुनाते हुए कथावाचक राजेश्वरानंद महाराज।

कथा सुनाते हुए कथावाचक राजेश्वरानंद महाराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed