{"_id":"65107bdecdcda618910df414","slug":"lord-vaman-seated-amidst-the-music-of-the-band-and-the-shower-of-flowers-ambala-news-c-36-1-amb1003-10982-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैंडबाजे की धुन और फूलों की वर्षा के बीच विराजे वामन भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैंडबाजे की धुन और फूलों की वर्षा के बीच विराजे वामन भगवान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गेंदे और गुलाब के फूलों की वर्षा और बैंडबाजों की धुन के बीच शहर की पुरानी अनाज मंडी में वामन भगवान विराजमान हो गए। रविवार सुबह बड़ा ठाकुरद्वारा से शहर विधायक असीम गोयल और श्री सनातन धर्म सभा प्रधान नरेश अग्रवाल ने आरती कर पहला हिंडोला उठाकर मेले की शुरुआत की। उन्होंने हिंडोलों के आगे झाडू़ लगाकर सेवा भी की।
इसके बाद बाजारों में घरों की छतों से श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने वामन भगवान के हिंडोलों और मूर्ति पर पुष्प वर्षा करते हुए माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में वामन भगवान की मूर्ति और हिंडोले मंदिरों से चलकर पुरानी अनाज मंडी पंडाल में पहुंचे। दोपहर 2.30 बजे पंडाल में मूर्ति व हिंडोले स्थापित किए गए। मंडी में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।
श्री राधे श्याम मंदिर, बड़ा ठाकुरद्वारा, कलाल माजरी और नौहरियान मंदिर से पांचों हिंडोले शोभायात्रा के साथ पहुंचे। वामन भगवान का हिंडोला उठाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ दिखी। हिंडोलों के आगे श्रीकृष्ण व राधा की झांकी ने प्रस्तुति दी। साथ ही वामन भगवान, गणेश की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रही। भजन गायक विनोद ने न गोरे का न काले का, घनश्याम मुरली वाले का, मैं लाडला खाटू वाले का... भजन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा के आगे महिलाएं भी कलश लेकर चली। दोपहर से लेकर रात आठ बजे तक भजन कीर्तन चला। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। वहीं, 26 सितंबर दोपहर तक श्रद्धालु वामन भगवान के दर्शन कर सकेंगे। 26 सितंबर दोपहर एक बजे शोभायात्रा शुरू होगी। देर रात नौरंगराय तालाब में वामन भगवान का नौका विहार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जयकारों के साथ गूंजा आसमान, झूमे श्रद्धालु
जैसे ही मंदिरों से पांचों हिंडोले नौहरियान मंदिर के सामने एकत्रित हुए तो श्री सनातन धर्म सभा और श्रद्धालुओं में जोश आ गया। सभी ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर वामन भगवान के जयकारे लगाए और बैंडबाजे की धुन पर भक्ति में भावविभोर होकर खूब झूमे। वहीं स्कूली बच्चों ने भी शोभायात्रा में व्यवस्था संभाली।
सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री पहुंचेंगे
सोमवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भजन कीर्तन किया जाएगा। रात आठ बजे से सहारनपुर के कलाकार आतिशबाजी करेंगे। ब्रज रत्न वंदना श्री रासलीला ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक असीम गोयल करेंगे।
पुलिस ने कई जगहों पर लगाए नाके
मेले को लेकर पुलिस ने भी व्यवस्था संभाली। कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया, ताकि मेले की तरफ ज्यादा वाहनों की भीड़ न हो और लोग भी जाम से परेशान न हो।