Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Parshuram Seva Samiti performed havan

Ambala News: भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया हवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Seva Samiti performed havan
अंबाला छावनी के नग्गल-करधान ​स्थित भगवान परशुराम मंदिर में हवन के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व सदस्
अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से रविवार को नग्गल करधान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में मासिक हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की गई।आचार्य पंडित शंभू दयाल की देखरेख में यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में समिति के सदस्य डॉ. राकेश भारद्वाज और उनकी धर्मपत्नी नीलम शर्मा ने सपरिवार 108 पवित्र आहुतियां देकर जनकल्याण की प्रार्थना की। समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत पराशर ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दौरान हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। समिति के सतीश शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर समिति द्वारा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए मीठे जल की छबील लगाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. राकेश भारद्वाज, नीलम शर्मा, शशिकांत पराशर, सुनीता पराशर, सतीश शर्मा, सोहन शर्मा, राजेश (गोल्डी) शर्मा, सुरेश कौशिक, नीतिश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में सभी ने समाज में एकता और संस्कार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed