फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lokayukta visited the Central Jail and talked to the women prisoners

Ambala News: लोकायुक्त ने केंद्रीय कारागार का किया दौरा, महिला बंदियों से की बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta visited the Central Jail and talked to the women prisoners
अंबाला सिटी। लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस हरिपाल वर्मा ने शनिवार को केंद्रीय कारागार अंबाला का दौरा किया और बंदियों व कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, उसका भी अवलोकन किया, इससे पहले केंद्रीय कारागार में पहुंचने पर जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा ने जस्टिस हरिपाल वर्मा को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। लोकायुक्त हरियाणा ने जेल अधीक्षक से यहां पर कितने बंदी व कैदी हैं, उन्हें क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, इसकी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले महिला वार्ड में जाकर महिला बंदी व कैदियों से बातचीत की और उन्हें जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही है, उस बारे भी जाना। इस दौरान उन्होंने यहां पर बंदियों व कैदियों के लिए स्थापित लाइब्रेरी व छोटे बच्चों के लिए जो क्रेच की व्यवस्था की गई, उसका जायजा लिया और यह सुविधा उपलब्ध करवाएं जाने पर जेल प्रशासन की प्रशंसा की, इसके उपरांत उन्होंने अन्य बंदियों व कैदियों से भी बातचीत की और उन्हें कानूनी सुविधाओं के साथ-साथ अन्य जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, उस बारे में भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed