{"_id":"6646a185d57b113ddb03e154","slug":"lok-sabha-candidates-have-taken-a-total-of-130-permissions-so-far-dc-ambala-news-c-36-1-amb1003-123209-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उम्मीदवारों ने अभी तक ली कुल 130 अनुमतियां : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उम्मीदवारों ने अभी तक ली कुल 130 अनुमतियां : डीसी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न अनुमति के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इनकी अनुमति तत्काल दी जा रही है। अभी तक निर्वाचन क्षेत्र 01 अंबाला द्वारा कुल 130 अनुमति प्रदान की गई है। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने दी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी, लोकसभा क्षेत्र स्तर पर प्रत्याशी के लिए एक वाहन संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के लिए 1 अनुमति, लोकसभा क्षेत्र के लिए लाउड स्पीकर के साथ वाहन की 8 अनुमति प्रदान की गई। वहीं, सहायक निर्वाचन अधिकारी एआरओ स्तर पर कुल 121 अनुमति प्रदान की गई हैं। जिनमें लाउड स्पीकर के साथ बैठक करने के लिए 19 अनुमति, अस्थाई पार्टी कार्यालय खोलने के लिए 16 अनुमति, लाउड स्पीकर के साथ जुलूस निकालने के लिए 10 अनुमति, पर्चे बांटने के लिए 1 अनुमति, लाउड स्पीकर सहित वाहन के लिए 4 अनुमति, बिना लाउड स्पीकर के बैठक करने के लिए 8 अनुमति, मोटर बाइक रैली के लिए 1 अनुमति, पोस्टर होर्डिंग्स, यूनिपोल के प्रदर्शन के लिए 20 अनुमति, जनसभा करने के लिए 41 अनुमति प्रदान की गई। डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि उपरोक्त अनुमति चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करने के बाद प्रदान की गई है।भारतीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सुविधा एप के माध्यम से भी अलग-अलग अनुमति ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सुविधा एप बनाया है। इससे कोई भी उम्मीदवार गूगल प्ले स्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड करके चुनाव संबंधी अनुमतियों के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत इस एप को बनाया गया है। इससे उम्मीदवार सीधे लाभ ले सकते हैं।