फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Location selected for hoarding in election office

Ambala News: निर्वाचन कार्यालय में होर्डिंग के लिए स्थान चयनित

Thu, 04 Apr 2024 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Location selected for hoarding in election office
अंबाला सिटी। 18वें आम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों को रैली करने के लिए जिला प्रशासन ने स्थान निर्धारित किए हैं जिनमें रैली कर सकेंगे। प्रत्याशियों को इसके लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ़ शालीन ने बताया कि रैली के लिए सेक्टर आठ और नौ के हुडा ग्राउंड अंबाला शहर, पुरानी अनाज मंडी अंबाला शहर, पुलिस लाईन ग्राउंड अंबाला शहर, दशहरा ग्राउंड बलदेवनगर, रामबाग ग्राउंड पुराना सिविल अस्पताल के सामने, नई सब्जी मंडी जीटी रोड अम्बाला शहर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला छावनी में अंबाला-जगाधरी रोड पर गांधी मैदान व दशहरा मैदान राम बाग रोड निर्धारित किया गया है। नारायणगढ़ में सामुदायिक हाल मुना माजरा, पंचायत घर खानपुर लबाणा, सामुदायिक केन्द्र मैदान डेहर, कम्युनिटी हाल गनौली, ओल्ड पंचायत घर गनौली, सामुदायिक केन्द्र मिर्जापुर, सामुदायिक हाल नगांवा, पंचायत घर बख्तुआ, कम्यूनिटी हाल अंधेरी, आरजीएसके बेरखेड़ी, गुगा माडी हसनपुर, बीसी चौपाल रूलदू की टपरियां, गांव सचिवालय मैदान चाणसौली, बुढाखेड़ा बस स्टैंड के पास खाली मैदान, महाराणा प्रताप भवन बधौली, जनरल चौपाल फतेहपुर-126, एससी चौपाल शक्करपुरा, न्यू रामलीला ग्राउंड नारायणगढ़ (पुरानी सब्जी मंडी), ग्राउंड नियर सरकारी कालेज नारायणगढ़ निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार बराड़ा में मार्किट कमेटी मैदान बराड़ा, मार्किट कमेटी मैदान साहा और मार्किट कमेटी मैदान मुलाना निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लग सकेंगे होर्डिंग बैनर
इसी प्रकार होर्डिंग्ज व बैनर लगाने के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं। अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में जगाधरी चौक से आर्य चौक रोड़ इलाहाबाद बैंक के पार्किंग एरिया के सामने, टी.बी. अस्पताल के सामने, पुराना दिल्ली रोड पर ग्लैक्सी मॉल के सामने पार्किंग एरिया, प्रेम नगर मार्किट पार्किंग एरिया, विकास विहार मार्किट पार्किंग एरिया, हिसार रोड पर होलसेल टैक्सटाईल मार्किट, अग्रसेन चौक के नजदीक पार्किंग एरिया, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री कार्यालय के आगे पेट्रोल पम्प, मानव चौक से सेक्टर 8,9,10 रोड पर हाउसिंग बोर्ड मार्किट पार्किंग एरिया सेक्टर आठ आदि स्थानों को चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed