फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lifting slows down due to GPS malfunction in trucks

Ambala News: ट्रकों में जीपीएस की खराबी से उठान धीमा

Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lifting slows down due to GPS malfunction in trucks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गेहूं का सीजन पीक पर पहुंच गया है। मंडियां गेहूं से अटी पड़ी है। वहीं उठान धीमा है। हैफेड अधिकारियों का कहना है कि जो ट्रक गेहूं उठान का कार्य कर रहे हैं, उनके जीपीएस में कुछ तकनीकी खराबी के कारण गेट पास नहीं कट पा रहे हैं। इससे उठान प्रभावित हो रहा है।
मंडियों में मंगलवार तक जहां 3 लाख 43 हजार 50 क्विंटल गेहूं पहुंचा था, लेकिन बुधवार दोपहर तक जिले की सभी 12 मंडियों में 8 लाख 9 हजार 187 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। पिछले 24 घंटे में ही 5 लाख क्विंटल गेंहू पहुंच गया। इसी तरह 7 लाख 7 हजार 249 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। वहीं, शहर की नई अनाज मंडी में हैफेड ने मंगलवार तक 1 लाख 6 हजार 976 क्विंटल की खरीद की। इसमें से हैफेड ने 27 हजार क्विंटल 626 क्विंटल गेहूं का उठान किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तक करीब 80 हजार क्विंटल यानि एक लाख 60 हजार कट्टे उठान के लिए मंडी में पड़े थे। वहीं, डीएफएससी एजेंसी ने मंगलवार तक 4 हजार 210 क्विंटल तक खरीद की थी, इसमें से डीएफएससी एजेंसी के उठान के लिए 400 कट्टे ही रहते हैं और बाकी का उठान किया जा चुका है। बुधवार को डीएफएससी एजेंसी ने खरीद की। गुरुवार को स्पेशल लगेगी। जिले की कई मंडियों से स्पेशल ट्रेन के लिए गेहूं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगने लगी ट्रालियों की लाइन
ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की कटाई के जोर पकड़ने से मंडियों में ट्रालियों की लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। दूसरी तरफ मौसम की चेतावनी को देखते हुए किसान अपनी फसल जल्दी कटवा रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक बारिश होने व हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। किसान लगातार अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। कई किसान मंडी में ज्यादा नमी वाली फसल लेकर भी पहुंच रहे हैं।

बढ़ाएं जाएंगे ट्रकों के चक्कर : गुरविंद्र कौर
हैफेड सोसाइटी मैनेजर गुरविंद्र कौर ने बताया कि इस समस्या को जल्द ही ठीक करवा लिया जाएगा। इसके साथ ही वीरवार को स्पेशल उठान शुरू किया जाएगा। उठान के लिए ट्रकों के चक्कर बढ़ाएं जाएंगे। ऐसे में उठान में तेजी होगी। अभी तक हैफेड ने दो लाख बोरियों की खरीद की है। इनमें से एजेंसी ने 70 हजार बोरियों का उठान कर लिया है, लेकिन अभी भी एक लाख 30 हजार से अधिक बोरियां मंडियों में पड़ी है। इसके कारण मंडियों में जगह की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed