{"_id":"67229eac933dbd5dc001ab74","slug":"letter-to-sp-for-action-against-farmers-ambala-news-c-36-1-amb1003-131965-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पराली जलाने पर सरकार सख्त है। इसके लिए प्रशासन को भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। जहां पहले कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया था, वहीं बीते दिनों तीन किसानों पर दो एफआईआर भी दर्ज की थी।
अब कृषि विभाग उन किसानों पर भी एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है, जिन किसानों ने पराली जलाई थी और उन पर जुर्माना भी लग चुका है। ऐसे किसानों पर एफआईआर करवाने के लिए कृषि विभाग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
कृषि और किसान कल्याण विभाग उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि पहले जिन किसानों ने पराली जलाई थी और उनको जुर्माना भी लगाया गया था। ऐसे किसानों पर भी एफआईआर के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। जिले में 77 केस पराली जलाने के आ चुके हैं, इनमें से 37 जगह आग लगी पाई गई थी। दो एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिले की बात करें तो अभी तक जिले में 77 पराली जलाने के मामले आ चुके हैं। विभाग ने पराली जलाने वाले किसानों को रेड एंट्री भी किया है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के 10 अधिकारियों को भी सस्पेंड किया जा चुका है। कृषि विभाग की ओर पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों में पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता आई है। बीते वर्षों के मुकाबले इस बार ज्यादा पराली प्रबंधन भी हुआ है। इसके अलावा प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह भी बीते दिनों मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंप चुकी है।