फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Letter to declare the post of Mayor vacant

Ambala News: मेयर पद को रिक्त घोषित करने के लिए पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Letter to declare the post of Mayor vacant
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनाव में नगर निगम की निवर्तमान मेयर शक्ति रानी शर्मा भी कालका विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुई हैं। अब अंबाला सिटी में नगर निगम मेयर का पद खाली हो गया है। इसके लिए शहर के सेक्टर-7 निवासी अधिवक्ता हेमंत कुमार ने मंगलवार को सरकार और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर शेष डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के लिए उपचुनाव कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा नगर निगम कानून, 1994 की धारा 8 ए के अंतर्गत प्रदेश के किसी नगर निगम के मेयर एक ही समय पर मेयर एवं विधायक या सांसद नहीं रह सकता है। अगर कोई व्यक्ति नगर निगम के मेयर पद पर होते हुए प्रदेश की विधानसभा या संसद के लिए निर्वाचित हो जाता है, तो विधायक या सांसद के तौर पर निर्वाचित घोषित होने की तारीख से वह नगर निगम का मेयर नहीं रहेगा। इसी प्रकार गत 8 अक्टूबर से कालका विधायक निर्वाचित होने की तिथि से शक्ति रानी अंबाला नगर निगम की मेयर नहीं हैं। इसके लिए उन्हें औपचारिक तौर पर मेयर पद से त्यागपत्र देने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

हेमंत ने इस विषय पर हरियाणा की वर्तमान नायब सैनी सरकार में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, विभाग के निदेशक यश पाल, अंबाला नगर निगम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त और हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह को लिखकर उनसे अंबाला नगर निगम के मेयर को औपचारिक और आधिकारिक तौर पर रिक्त घोषित करने और साथ साथ नए मेयर के (उप)चुनाव के लिए अर्थात करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के लिए नया मेयर चुनने की प्रक्रिया आरंभ करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed