{"_id":"66527a6a381b4f66cf01ff84","slug":"lest-the-equation-get-spoiled-ambala-news-c-36-1-amb1002-123627-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कहीं बिगड़ न जाए समीकरण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कहीं बिगड़ न जाए समीकरण...
विज्ञापन
वैभव शर्मा
अंबाला। नौतपा के बीच झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदाताओं के रुझान ने भी राजनीतिक दलों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अंबाला लोकसभा की नौ विधानसभाओं में जिस प्रकार से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच टक्कर मान रहे थे ठीक वैसा ही मतदान फीसद भी प्रदर्शित हुआ।
अंबाला की नौ विधानसभाओं में से चार पर कांग्रेस के विधायक हैं तो पांच पर भाजपा के। ऐसे में उम्मीद थी कि पार्टियाें की मेहनत अपने-अपने चुनावी क्षेत्राें में तो दिखेगी, मगर इसका उलट हुआ। कांग्रेस के चुनावी क्षेत्रों में जहां सबसे अधिक मत फीसद दिखाई दे रहा है तो वहीं भाजपा के चुनावी क्षेत्रों में तुलनात्मक उतना मतदान नहीं हुआ।
अब चार जून को किस प्रत्याशी की किस्मत चमकेगी यह तो भविष्य के गर्भ में है, मगर मतदान के आंकड़े अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। शाम सात बजे तक के मतदान के आंकड़े तो कम से कम यही बयां कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के लिए कड़ा मुकाबला मतदाताओं ने रख दिया है। यमुनानगर जिले की साढौरा में सबसे अधिक 74.2 फीसद तो जगाधरी विधानसभा में 73.7 फीसद मतदान दर्ज किया। अब इस प्रकार के मतदान के आंकड़ों को देखकर राजनीतिक विशेषज्ञों के बीच चर्चा है कि कहीं मुख्य दलों के समीकरण बिगड़ ना जाएं, क्योंकि पहले ही अंबाला लोकसभा की प्रत्येक विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
इन विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक
जो कांग्रेस विधायकों के चुनावी क्षेत्र हैं। उनमें से मुलाना में 69.6 फीसदी, नारायणगढ़ में 68.2 फीसदी, साढौरा विधानसभा में 74.2 फीसदी, कालका विधानसभा में 66.7 फीसदी मतदान किया गया है। इसमें मुलाना से खुद कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी विधायक हैं। नारायणगढ़ में कांग्रेस विधायक शैली चौधरी विधायक हैं, साढौरा में रेनू बाला विधायक हैं तो कालका विधानसभा में प्रदीप चौधरी विधायक हैं। इन क्षेत्रों में अगर वोटिंग फीसदी देखें ठीक नजर आता है।
इन विधानसभाओं से भाजपा के विधायक
मतदान के आंकड़ों में भाजपा विधायकों के चुनावी क्षेत्र में उम्मीद के अनुसार मतदान फीसद अधिक नहीं दिखा। सिर्फ एक जगाधरी में 73.7 फीसदी मतदान हुआ है। जोकि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का चुनावी क्षेत्र है। अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र में 61.7 फीसदी मत प्रतिशत रहा। जहां से खुद परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल विधायक हैं। वहीं अंबाला कैंट पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का चुनावी क्षेत्र है। यहां पर 60.5 फीसद मतदान हुआ। इसी प्रकार पंचकूला में भाजपा का चुनावी क्षेत्र है यहां पर 59.6 फीसद तो यमुनानगर से घनश्याम दास विधायक हैं यहां पर 64.3 फीसद मत फीसद रहा।