फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Less candidates appeared in HCS exam

Ambala News: एचसीएस परीक्षा में कम परीक्षार्थी पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Less candidates appeared in HCS exam
अंबाला सिटी। ट्विनसिटी में 39 परीक्षा केंद्रों पर एचसीएस और अलाइड सर्विसिज की प्रारंभिक परीक्षा कराई। यह परीक्षा सुबह और शाम दो चरण में हुई।
विज्ञापन

पहला चरण प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर तीन बजे से सायं पांच बजे तक करवाया गया। दोनों चरण में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी कम पहुंचे। इस परीक्षा के दृष्टिगत 11184 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से प्रथम चरण में 4432 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 6752 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार दूसरे चरण में 4341 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 6843 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। सुबह के चरण में अभ्यर्थी को प्रात: 9.50 बजे से पहले और शाम के चरण में 2.50 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए पंचकूला जा रहे 15 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज के अधिकारियों ने बस भी चलाई। दरअसल, सुबह करीब 6 बजे कुरुक्षेत्र से 15 से ज्यादा अभ्यर्थी पंचकूला परीक्षा देने जा रहे थे, लेकिन पंचकूला की बस न मिलने के कारण वह अंबाला छावनी बस स्टैंड पर उतर गए। यहां से इन अभ्यर्थियों को बस भेजकर पंचकूला पहुंचाया गया ताकि यह परीक्षा देने में लेट न हो जाएं, हालांकि इस बस में यात्री भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के इतिहास के प्रश्न पूछे
परीक्षा देने पहुंचे महेंद्रगढ़ के कपिल ने बताया कि उनकी परीक्षा ठीक हुई है। परीक्षा में यूपीएससी पैटर्न पर प्रश्न पूछे गए। इसी तरह भिवानी के आशीष ने बताया कि परीक्षा में राजनीतिक शास्त्र और इतिहास से जुडे प्रश्न भी पूछे गए। कई प्रश्न हरियाणा के इतिहास से जुड़े भी आए। अभ्यर्थी ज्ञानदीप ने बताया कि हरियाणा भाषा से जुड़े प्रश्नों ने भी उलझाया। अजय ने बताया कि परीक्षा न ज्यादा आसान थी और न ज्यादा मुश्किल। परीक्षा को लेकर उन्होंने तैयारी की थी। उम्मीद है कि परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। इसके साथ ही गणित, रिजनिंग से जुड़े प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों को परेशान किया।

डीसी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
उपायुक्त डॉ. शालीन ने रविवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली एचसीएस एवं अलाइड सर्विसिज की प्रारंभिक परीक्षा के तहत शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, छावनी के लॉर्ड महावीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल व डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए वहां की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने संबंधित केंद्रों के केंद्र अधीक्षकों से परीक्षा के दौरान कितने विद्यार्थी पहुंचे है और परीक्षा के दौरान कोई समस्या तो नहीं है उसकी भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed