फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laying underground pipes for water drainage is the problem

Ambala News: पानी निकासी के लिए डाले भूमिगत पाइपें ही मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Laying underground pipes for water drainage is the problem
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 में गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास बंद पड़ी भूमिगत पाइप से रिस रहा 
अंबाला। गंदे पानी की निकासी के लिए डाली गई भूमिगत पाइप वार्ड 14 के निवासियों की सबसे प्रमुख समस्या है। इन पाइपों को साफ करने के लिए नगर परिषद के पास एक भी मशीन नहीं है। इस कारण पाइपों का गंदा पानी सड़कों पर गंदगी का प्रमुख कारण बन रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी बड़ी समस्या छोटी नालियों को लेकर है जोकि अभी तक प्रमुख नालों से नहीं जोड़ी है। कुछ क्षेत्रों में आज भी नालियां आधी-अधूरी बनी हुई हैं। इस कारण पानी की निकासी भी सुचारु ढंग से नहीं हो पाती। इसके अलावा गंदगी को लेकर भी वार्ड स्तर पर कोई उचित प्रबंध नहीं है। ऐसे में जगह-जगह बने डंपिंग जोन भी वार्ड की स्वच्छता पर ग्रहण लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खुद देते हैं पैसा
नगर परिषद अंबाला सदर की डोर-टू-डोर व्यवस्था आज भी पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो पाई है। आज भी लोगों को अपने घरों से कूड़े के निस्तारण के लिए भुगतान करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट कर्मचारी रखे हुए हैं जोकि प्रतिमाह 200 से 300 रुपये का शुल्क लेते हैं। ये कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने के अलावा साफ-सफाई में भी सहयोग करते हैं। जबकि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शिकायत के बाद ही संबंधित गली में पहुंचकर नालियों से कूड़ा आदि निकालने का काम करते हैं। वहीं साफ-सफाई को लेकर भी अगर उन्हें कोई विशेष निर्देश हों तो ही काम होता है, अन्यथा जहां कूड़ा है, हफ्ते बाद भी वो ऐसा ही पड़ा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर कम नजर आते हैं कर्मचारी
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले वार्ड स्तर पर बनाई गई निगरानी समिति ने नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी थी कि रजिस्टर में 10 से 12 कर्मचारी वार्ड स्तर पर लगाए गए हैं, लेकिन धरातल पर ये पांच या छह ही नजर आते हैं। ऐसे में अन्य कर्मचारी कहां काम कर रहे होते हैं। इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर को भी नहीं होती।वार्ड नंबर 14 में कई मुख्य कॉलोनियां व रिहायशी क्षेत्र हैं। इसमें एनआरआई कॉलोनी, ग्रीन पार्क, गोबिंद नगर, दुर्गा नगर, राम नगर, कृष्णा नगर, रानी पार्क, जैन नगर, अमर नगर, टैगोर गार्डन, रामकृष्ण कॉलोनी व नामदेव नगर शामिल है।
वार्ड में आबादी
वार्ड 14 में कुल मतदाताओं की संख्या 6356 है। इसमें 3252 पुरुष तो 3104 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं में सुधार को लेकर कुछ कॉलोनियों में संस्थाएं भी बनी हुई हैं जोकि अपने स्तर पर भी स्थानीय समस्याओं को दुरुस्त करवाने में अहम योगदान दे रही हैं।

वर्जन
वार्ड स्तर पर साफ-सफाई को लेकर टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की सुविधा पर भी नजर रखी जाती है। ऐसा नहीं है कि वार्ड में साफ-सफाई नहीं हो रही है। अगर फिर भी किसी को कोई दिक्कत है तो वो कार्यालय आकर अपनी शिकायत दे सकता है।
रविंद्र कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 में गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास बंद पड़ी भूमिगत पाइप से रिस रहा 

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 में गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास बंद पड़ी भूमिगत पाइप से रिस रहा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed