{"_id":"68b5ef666e205331d9067bf4","slug":"landslides-in-the-mountains-affect-business-ambala-news-c-36-1-amb1002-148900-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पहाड़ों पर भूस्खलन से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पहाड़ों पर भूस्खलन से कारोबार प्रभावित
Tue, 02 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। पहाड़ों पर भूस्खलन और पंजाब में बाढ़ जैसी आपदा ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। इसका एक असर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर भी पड़ा है। उनके ट्रक आपदा के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इससे हरियाणा के व्यापारियों का सामान पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर नहीं पहुंच पा रहा है।
वहीं पंजाब के लुधियाना में बनने वाली साइकिल दूसरे राज्यों तक नहीं पहुंच रहीं है। ये साइकिलें अंबाला के ट्रांसपोर्ट कारोबारी अपनी ट्रकों में लेकर आते हैं और उन्हें अन्य राज्यों तक पहुंचाते हैं। पिछले चार दिनों से आपदाओं के कारण ट्रकों का आवागमन नहीं होने से इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है । इसी प्रकार जम्मू कश्मीर को यहां से साबुन तेल व अन्य सामान भेजा जाता है और वहां से ड्राई फ्रूट लेकर आते हैं तो वह भी नहीं आ पा रहा है।
जिससे कारोबारियों को रोजाना का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों की मानें तो अंबाला से 2800 ट्रक रोजाना पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के इलाकों में आते जाते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल से दवाओं की सप्लाई में भी दिक्कत : ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला के प्रधान देवीराम शर्मा ने बताया हिमाचल प्रदेश से दवाएं बिहार और महाराष्ट्र तक जाती हैं। मगर भूस्खलन होने से दवाओं को भी ट्रांसपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में दैनिक वस्तुओं की सप्लाई भी मुश्किल हो रही है। साबुन, तेल जैसे सामान भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र को भी नुकसानअंबाला छावनी में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभु प्रेम पुरम और टांगरी की जद में बनी कॉलोनियों में चलने वाली फैक्टरियों के कुछ गोदामों में पानी चला गया है। जिससे वहां रखे साामन का नुकसान पहुंचा है।
वर्ष 2023 में बाढ़ जैसे हालात बनने पर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में पानी भरने से उद्योग संचालकों को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो सकी है। बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद औद्योगिक क्षेत्र के पीछे की दीवार बनवाना और पाइप लाइन डालने जैसे यहां बड़े कार्यों की घोषणा की गई है पर ये काम अभी तक शुरू नहीं हुए।