फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Land is not available even after sending letter

Ambala News: पत्र के बाद भी नहीं मिल रही जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Land is not available even after sending letter
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में बन रहे सब सेंटर के लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीन अधिग्रहण में परेशानी हो रही है। इसके लिए विभाग ने बीते माह ही जिला परिषद को पत्र भी लिखा था। अभी तक जिला परिषद की ओर से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला परिषद प्रधान काे हटाने से जुड़ा प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए कई काम प्रभावित हो रहे हैं। जिलेभर में करीब 50 सब सेंटर बनने हैं। इनमें से 35 के लिए विभाग को बजट भी जारी हो गया है। प्रत्येक सब सेंटर को विभाग अपनी जमीन पर बनाएगा। इससे यहां पर सुविधाओं में होने वाले बदलाव करने में आसानी होगी। फिलहाल सिर्फ दो सेंटरों के लिए ही जमीन मिल पाई है।
विज्ञापन

दो सेंटर के लिए मिली जमीन
आचार संहिता के कारण जमीन अधिग्रहण का कार्य थोड़ा धीमा चल रहा है। पहले के 12 सेंटर में से दो सब सेंटर के लिए जमीन मिल चुकी है। इसमें रायवाली और पिलखनी सब सेंटर शामिल हैं। अन्य सब सेंटर के लिए भी कार्य जारी है। जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह सब सेंटर 15 वीं कमिशन के निर्देशों पर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर बनेंगे नए सब सेंटर

अंबाला के ठरवा, काठगढ़, जफ्फरपुर, उगाला, तहहेड़ी, रांगना, मुलाना, खेड़ा, तलहेड़ी, संभालखा, नन्हेड़ा, बंसत ओर कालड़ू सहित 35 जगह नए सब सेंटर बनाने की मंजूरी मिली है। जनसंख्या के आधार पर ही सब सेंटर का निर्माण किया जाता है। पांच हजार की जनसंख्या वाले क्षेत्र में एक सब सेंटर खोला जाता है। जिससे मरीजों को पीएचसी और सीएचसी तक न जाना पड़े। इन सेंटर में स्वास्थ्य से जुड़ी सभी आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही अलग से चिकित्सक और अन्य स्टाफ की भी नियुक्ति होगी।

वर्जन

जमीन अधिग्रहण का कार्य की कार्रवाई जारी है। जिला परिषद के प्रधान पद को लेकर 10 दिसंबर को फैसला आएगा। इसके बाद कार्रवाई में तेजी होगी।
-गगनदीप सिंह, सीईओ जिला परिषद अंबाला।

हमारी ओर से जिला परिषद और पंचायती राज अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अभी तक जमीन अधिग्रहण के लिए अनुमति नहीं मिली है। जमीन मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
-डॉ. संजीव सिंगला, डिप्टी सीएमओ, बिल्डिंग ब्रांच स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed